गाजीपुर। सैदपुर नगर में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं होने से व्यापारी गुस्से में हैं। उद्योग व्यापार समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय कटरा से जुलूस निकालकर थाने के समक्ष धरना—प्रदर्शन किया जायेगा। नगर में मोबाइल व्यापारी सौरभ जायसवाल की दुकान में अभी हाल ही में चोरी की घटना हुई थी। इसके पूर्व भी चोरी की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं लेकिन पुलिस प्रशासन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।

0 Comments