गाजीपुर। जर्मनी के लिए रविवार को रवाना हुई भारतीय हाकी टीम में सैदपुर के करमपुर के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिसके कारण जनपद के लोग काफी उत्साहित हैं। लोगों को उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी जर्मनी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। 28 फरवरी व 2 मार्च को भारतीय हाकी टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा। इन दोनों खिलाड़ियों का नाम ललित उपाध्याय व राजकुमार पाल है।