गाजीपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजन बद्रीचंद पोखरा से पदयात्रा निकालकर जिला मुख्यालय जा रहे थे लेकिन पुलिस ने लंका तिराहे पर 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेसियों की ओर से महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की गई। हालांकि शाम को हिरासत में लिये गये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

0 Comments