गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेमरा मौजा 65 के पुरुषोत्तम राय के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि रात की पहर चोर घर में छत के रास्ते प्रवेश किए, इसके बाद उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की ओर से इसके बारे में पुलिस को अवगत कराया गया है। चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है। एक वर्ष पूर्व चोरों ने एक लाइसेंसी पिस्टल समेत 25 लाख रुपये के आभूषण की चोरी की थी।

0 Comments