गाजीपुर। भीमापार विदयुत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों ने बाजार निवासी टावर संचालक पर मारने—पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। जेई पत्तू यादव ने सैदपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बाजार निवासी एक व्यकित के घर में टावर चलता है। बिल जमा नहीं होने की स्थिति में बिजली काट दी गई थी। इसके बाद वह उपकेंद्र पर पहुंचा और वहां तैनात संविदाकर्मी राजपाल कुशवाहा, राजेंद्र प्रसादव अन्नू कुमार आदि संग बदतमीजी करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।

0 Comments