गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के अलग—अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर युवक समेत दो की मौत हो गई। दोनों मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये पुलिस द्वारा पहचान की गई। चकिया मसोन गांव में औड़िहार—मउ रेलवे ट्रैक पर आजमगढ़ के मेहनाजपुर के खुंदन गांव निवासी अनिकेश राम 18 की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं वार्ड एक के तरवनियां मोहल्ला निवासी पेंटर सुखदेव राम 50 की मौत ट्रेन के धक्के से हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0 Comments