गोरखपुर। एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत परिषदीय स्कूलों के बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में परिवर्तन किया जायेगा। अब बच्चों को ड्रेस देने के बजाय उनके खाते में सीधे ड्रेस की कीमत भेजने प्लानिंग सरकार कर रही है। गोरखनाथ मंदिर में मिलने पहुंचे चैंबर आफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष व उद्यमी एसके अग्रवाल से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कहीं। उन्होंने सरकारी खरीद में अनुभव की अनिवार्यता को समाप्त करने की भी बात कहीं। दरअसल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे एसके अग्रवाल ने एक जिला एक उत्पाद यानी ओडीओपी में शामिल किये गये रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्कूल ड्रेस की खरीद यहां के उद्यमियों से कराये जाने की मांग की थी। इस पर सीएम ने कहा कि सरकार अब बच्चों को ड्रेस देने के बजाय उनके खाते में आनलाइन धन भेजने की तैयारी कर रही है।

0 Comments