दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास व मेक्सिको में आये खतरनाक बर्फीले तूफान के कारण स्थित गंभीर व चुनौतीपूर्ण हो गई है। बर्फबारी जारी होने के कारण अब तक 21 लोग जान गंवा चुके हैं। केवल टेक्सास में 44 लाख से अधिक की आबादी घरों में बंद है। न तो बिजली आपूर्ति हो पा रही है और न ही पेयजल। पानी उबालकर पीने की एडवाइजरी लोगों के लिए जारी की गई है। 200 से अधिक रास्ते बंद हो चुके हैं। स्थिति इस कदर है कि वैक्सीनेशन सेंटर तक को भी बंद करना पड़ा है। बुजुर्गों की जान बचाने के लिए नेशनल गार्डस की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में एक करोड़ से अधिक की आबादी बर्फ में ठिठुर रही है। बर्फीले तूफान के कारण टेक्सास में स्टेट पावर ग्रिड में लगातार खराबी आ रही है। गैस व तेल की पाइपलाइन पूरी तरह से जम गई है। बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण 8 हजार से अधिक वैक्सीन डोज खराब हो चुकी है। टेक्सास, लुसियाना, केंटकी व मिसौरी में 21 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग की ओर से टेक्सास, अरकंसास व मिसिसिपी में फिर से तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है।

0 Comments