गाजीपुर। यूपी सरकार की महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस—वे में हो रहे पुलिया निर्माण के कारण जिला प्रशासन द्वारा करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के महसनपुर गांव के पास नीचे से गुजर रहे संपर्क मार्ग को बंद किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने काम रोक दिया। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ भाजपा नेता भी शामिल थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मुहम्मदाबाद उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता ने अलग से रास्ता दिये जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर कार्य शुरू हुआ।