वाराणसी। पतंजलि चिकित्सालय योग एवं स्टोर उदघाटन समारोह कार्यक्रम राधा देवी इंटरप्राइजेज डाफी (निकट शक्ति माँ मन्दिर) वाराणसी के तत्वाधान में कृष्ण सुदामा ट्रस्ट कैथी वाराणसी द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंटीटूशन्स ग़ाज़ीपुर व वाराणसी के चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. विजय यादव ने ठण्ड से परेशान गरीबों एवं पटरी पर जीवन यापन करने वाले असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो. सभाजीत सिंह यादव निदेशक एनटीपीसी परिसर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणासी तथा अध्यक्षता आरसी यादव पूर्व विभागाध्यक्ष सांख्यिकीय विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेश कुमार यादव अस्सिटेंट प्रोफेसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज ने किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. जीटीआर जायसवाल पटना विश्वविद्यालय बिहार, पूर्व कुलपति अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद प्रो. आलोक कुमार यादव काशी हिन्दू विश्विद्यालय डॉ. इश्तियाक अहमद जावेद सदस्य राष्ट्रीय हज कमेटी भारत सरकार, डॉ. शिवशंकर सिंह यादव, डॉ. सर्वेश यादव, डॉ. अजय यादव, डॉ. रमेश, डॉ. आलोक यादव, डॉ. श्रवण शशिकान्त, सचिन यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।