गाजीपुर। नगर के मियांपुरा स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय शाह फैज पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के निदेशक डा. नदीम अधमी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद छात्र/छात्राओं की ओर से झंडा गीत की प्रस्तुति की गई। निदेशक नदीम अधमी की ओर से सभी लोगों को 72वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। सा​थ ही उन्होंने कोविड19 के टीकाकरण के बारे में जागरूक करने के साथ ही नई शिक्षा नीति के बारे में भी बताया। कक्षा 12वीं के छात्रों का विद्यालय में यह अंतिम गणतंत्र दिवस है, इसलिए उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। विद्यालय की अध्यापिकाओं श्रीप्रदा, प्रियंका राय, तसनीम इशरत व दीपिका वर्मा की ओर से देशभक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया। मंच संचालन विद्यालय के कैप्टन चिरंजीत ने किया। अंत में प्रांगण में उपस्थित सभी छात्र, छात्राओं, अध्यापक—अध्यापिकाओं व कर्मचारियों को मिठाई वितरित ​की गई।