गाजीपुर। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय माउंट लिट्रा जी स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहीदों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. राजेश कारकून, श्रवन सिंह, संजीव कुमार सिंह, आसित कुमार सेठ, संतोष वर्मा सहित विद्यालय के छात्र, छात्राएं, कर्मचारी व शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय में पेंटिग व एक्सटेंमपोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों की ओर से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया गया। कक्षा 9वीं की छात्र ख्याति सिंह अव्वल रहीं। विचाराभिव्यक्ति में कक्षा 10वीं के छात्र आशुतोष उपाध्याय प्रथम स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा वैष्णवी यादव ने किया।

0 Comments