गाजीपुर। शिक्षा जगत में आदर्श बन चुका पूर्वांचल का उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंटीट्यूशन्स कैथी वाराणसी में 72वां गणतंत्र दिवस बड़े ही शालीन ढंग से मनाया गया। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंटीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने ध्वजारोहण किया। कृष्णा सुदामा ग्रुप ऑफ इंटीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस आजादी को पाने के लिए महान नेताओं व क्रांतिकारियों ने संघर्ष की सम्पूर्ण पराकाष्ठा के साथ अपने प्राणों को न्यौछावर करने के बाद यह आजादी मिली। इसके उपरान्त कॉलेज के छात्रों एवं छात्राओं के द्वारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मनमोहक नृत्य व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ओमकार प्रसाद, नर्सिंग के प्राचार्य जोमन जोस, फार्मेसी प्राचार्य ऋषभ गुप्ता, पॉलीटेक्निक के प्राचार्य इं. एके श्रीवास्तव, कृष्ण सुदामा संस्थान के प्राचार्य बीडी यादव तथा अन्य समानितगण नरेन्द्र यादव, श्रीकान्त यादव समस्त अध्यापकगण, एवं कमर्चारीगण व समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

0 Comments