गाजीपुर। नंदगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बसंत कुमार उर्फ छोटू बिंद निवासी हरखुपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी तलवल मोड़ के पास से हुई है। आरोप है कि शौच के लिए सरसों के खेत में गई 12 वर्षीय किशोरी संग उसने बीते 16 जनवरी को कुकर्म किया था।