गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के ताड़ीघाट—बारा मार्ग पर मरकडा नहर चौराहा के पास बस ने करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी त्रिभुवन सिंह 45 को को कुचल दिया। वहीं मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एनएच31 पर गौसपुर गांव के पास डंपर के धक्के से सेराज अंसारी 12 की मौत हो गई। वहीं रौजा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास नागतारा निवासी नंदकिशोर यादव 32 की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

0 Comments