गाजीपुर। सुहवल पुलिस की ओर से दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके उपर बिहार से स्कार्पियो चोरी करने का आरोप है। मेदनीपुर तिराहे के पास से गोविंद कुमार भारती निवासी भक्सी थाना दिलदारनगर व मुजम्मिल निवासी ताजपुर कुर्रा से दबोचा गया। बिहार के भभुआ के रतवार से स्कार्पियो की चोरी की गई थी।

0 Comments