दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से सिविल सर्विसेज के जम्मू कश्मीर कैडर को खत्म कर दिया गया है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर रिआर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश के अनुसार जम्मू कश्मीर के आईएएस, आईपीएस व आईएफएस अधिकारी अब एजीएमयूटी कैडर अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम व यूनियन टेरेटरीज कैडर के हिस्सा होंगे।

0 Comments