दिल्ली। देश के कई राज्यों से मुर्गियों में बर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में आया है। कोरोना के बाद बर्ड फ्लू की दस्तक के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विशेष रूप से चिकन के शौकीन लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। इसका असर अब चिकन व्यवसाय पर भी दिखने लगा है। कई जगहों पर लोग सतर्कता बरतते हुए चिकन खाने से फिलहाल परहेज कर रहे हैं। वहीं यूपी के सोनभद्र में कौओं के मरने की खबर प्रकाश में आने के बाद प्रशासन जांच में जुट गया है। कई जगहों से पक्षियों के मरने की खबर जानकारी में आ रही है। कई राज्यों में बर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में आने के बाद लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि पूर्व में भी बर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में आ चुका है। जिसके बाद बड़ी संख्या में मुर्गियों को मार दिया गया था ताकि संक्रामक चैन को तोड़ा जा सके।