दिल्ली। अमेरिकी सत्ता से हटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप पर अब ड्रोन हमले का खतरा मंडरा रहा है। इसके पीछे उनके बीते 4 वर्षों के कार्यकाल के दौरान ईरान संग कटु रिश्ते हैं। माना जाता है कि ट्रंप के ​इशारे पर ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की ड्रोन हमले में की गई हत्या के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गये थे। ट्रंप के उपर ड्रोन हमले के खतरे को बल उस समय मिला जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के ट्व्टिर अकाउंट से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे दिखने वाले गोल्फर की तस्वीर को शेयर किया गया, जिसे एक ड्रोन के जरिये टारगेट किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गये ईरानी जनरल सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की कसम खाई गई। ऐसे में इन आशंकाओं को बल मिलता है कि क्या बदले की आग में जल रहा ईरान ऐसा कदम उठा सकता है। पूर्व में कई बार ईरान की ओर से प्रतिशोध लेने की बात कही जा चुकी है। अब ताजा मामला ट्व्टिर का है। ऐसे में ट्रंप के उपर ड्रोन हमले की आशंका व्यक्त की जा रही है। यदि वाकई में ऐसा होता है तो आगे अमेरिका व ईरान के रिश्ते खासे तनावपूर्ण होने जा रहे हैं। रायटर्स के अनुसार ट्व्टिर पर किये गये इस पोस्ट में दिसंबर में खामेनेई द्वारा बदला लेना निश्चित है, वाले यान को दोहराया गया। पोस्ट को लेकर माना जा रहा है कि ईरान ने शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की पहली वर्षगांठ से पहले अमेरिका को धमकी दी है।