दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। प्रदेश के वन मंत्री राजीव बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि राजीव बनर्जी काफी समय से ममता बनर्जी से नाराज चल रहे थे। बताया जा रहा है कि वह राजभवन जा रहे हैं और वहां पर वह इस्तीफा देंगे। फिलहाल उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया है। अभी वह राज्यपाल से मुलाकात करके उन्हें भी इस्तीफा देंगे। कहा जा रहा है कि राजीव के मान—मनौव्वल को लेकर पार्टी स्तर पर कई कोशिश की गई लेकिन नतीजा सिफर निकला। उन्होंने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा है कि वह बहुत ही खेद के साथ सूचित कर रहे हैं कि वह अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। गौरतलब हो कि वह मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे थे। शुभेंदु अधिकारी की तर्ज पर उनके समर्थन में भी हावड़ा व प्रदेश के अलग—अलग हिस्सों में पोस्टर चस्पा हो रहे थे। पूर्व में मंत्री शुभेंदु अधिकारी व खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला भी अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं।