गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के मगरखाई गांव में चकमार्ग व खलिहान व बंजर पड़ी भूमि को राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दो दिन चले अभियान के तहत कब्जा मुक्त करा दिया। खाली हुई इस भूमि को चकमार्ग कायम कराया। तहसीलदार सेवराईं घनश्याम के मुताबिक गहमर थाने के मगरखाई गांव में चकमार्ग, खलिहान व बंजर भूमि पर गांव के लोगों ने कब्जा कर खेतों में मिला लिया। एसडीएम सेवराईं रमेश मौर्य ने मामले की गंभीरता को लेकर राजस्व टीम गठित की। पुलिस बल के साथ टीम गांव में पहुंची। तहसीलदार घनश्याम व लेखपालों ने भूमि का चिहांकन किया। जेसीबी के जरिये 44 लोगों के अवैध कब्जे से चकमार्ग, खलिहान व बंजर भूमि को मुक्त कराया गया।

0 Comments