दिल्ली। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले चुन-चुनकर इमारतों पर बुल्डोजर चलवा रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो हम भी इनके घरों पर बुल्डोजर चलवायेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस सरकार के इशारे पर गलत काम कर रही है। यह ठोंकने वाली पुलिस है। अब यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कोर्ट सवाल उठा रहा है कि क्या यह जंगलराज नहीं है। यूपी में भ्रष्टाचार तो चरम पर है, हमने इतना कभी नहीं देखा। हम लोग किसानों के यहां जाते हैं तो वहां हमको जाने से रोकते हैं। भाई क्यों नहीं मिलने देते, हर जगह लू, रेप आदि की घटनाएं बढ़ी हैं। योगी जी के कहने पर इनकी पुलिस लोगों के घरों पर बुल्डोजर चला देती है। हमारी सरकार आयेगी तो हम भी चलवायेंगे। दरअसल अखिलेश यादव यूपी के बांदा पहुंचे थे। यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि वैक्सीन से हमें शिकायत नहीं है। साइंटिस्ट से शिकायत नहीं है लेकिन इधर जो तर्क आ रहा है, उस पर हम सवाल उठा रहे हैं। भारत की दोनों कंपनियों में क्यों झगड़ा हो गया अगर कोई साइड इफेक्ट होगा तो कानून कंपनियों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्यों मुख्यमंत्री व बाबा रामदेव कह रहे हैं कि हम सबसे बाद में लगवायेंगे।