वाराणसी। लगभग एक महीने पूर्व द वार न्यूज की ओर से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर एक खबर प्रकाशित की गई थी। जिसमें जिक्र किया गया था कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने के लिए योगी सरकार अंदरखाने में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। यह खबर योगी सरकार से जुड़े अत्यंत विश्वस्त सूत्रों के हवाले से प्रकाशित की गई थी। अंततः मुख्तार अंसारी को लेकर द वार न्यूज की खबर पर मुहर लगी और यह खबर अब सत्य हुई है। मुख्तार अंसारी को यूपी लाने के लिए योगी सरकार पूरी कोशिश कर रही है। यही कारण है कि इस मामले को योगी सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दस्तक दी गई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की नोटिस लेकर यूपी पुलिस की दो सदस्यीय टीम पंजाब के रोपड़ व चंडीगढ़ पहुंची। चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव व रोपड जेल के जेल अधीक्षक को नोटिस दी गई। नोटिस देने के बाद पुलिस टीम पंजाब से वापस लौट रही है। गौरतलब हो कि ़मुख्तार अंसारी पंजाब में दर्ज रंगदारी के मामले में रोपड़ जेल में बंद हैं। जिसके बाद कई बार यूपी पुलिस को उन्हें उप्र लाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। वहीं ताजा घटनाक्रम पर अब सभी की निगाहें लगी हुई हैं। लोगों में इस बात की जिज्ञासा है कि क्या मुख्तार अंसारी को यूपी लाने में इस बार योगी सरकार सफल हो पायेगी।