गाजीपुर। अब दुबई के वाशिंदे भी ​जनपद के हरे मटर का स्वाद चख सकेंगे। शिवांश कृषक प्रोडयूसर कंपनी ने करइल की 160 बैग हरी मटर लखनउ एयरपोर्ट से दुबई भेजा है। हरी मटर के निर्यात का शुभारंभ एपीडा के सह प्रबंधक डा. सीबी सिंह, शिवांश कृषक प्रोडयूसर कंपनी के निदेशक डा. रामकुमार राय व रिश्ता एफपीओ के निदेशक डा. अकरम बेग ने हरी झंडी दिखाकर किया।