गाजीपुर। जमानियां व गहमर पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भारी मात्रा में शराब व दो बाइक बरामद हुई। जमानियां के ढेवढी गांव मोबाइल टावर के पास से एक तस्कर बैग में अंग्रेजी शराब लेकर बिहार ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बैग से अंग्रेजी शराब की 240 पाउच बरामद हुई। तस्कर की पहचान बिहार के कैमूर जनपद के मोहनिया थाना के शहबाजपुर गांव निवासी उत्तम सिंह के रूप में हुई। जबकि गहमर पुलिस ने 80 शीशी अवैध देशी शराब व बाइक संग बिहार राज्य के दो तस्करों रीडू कुमार सिंह व सुनील कुमार निवासी सारंगपुर थाना कोचस बिहार को देवल से गिरफ्तार किया।