गाजीपुर। सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीन देने की तैयारी जोरों पर है। कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए आइडी कार्ड दिखाना होगा। एक दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्राई रन यानी पूर्वाभयास भी किया गया है। इस दिशा में परिवार कल्याण मंत्रालय ने टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देते हुए पुस्तिका जारी कर टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों को भी दूर किया है।