गाजीपुर। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी। हर वर्ष ठंड के दिनों में गरीब व असहायों को गर्म कपड़ों का वितरण करके उनकी सहायता करना उनकी फितरत में शामिल है। इसके बदले में वह दिल खोलकर गरीबों, बुजुर्गो व असहायों का आशीर्वाद दोनों हाथों से बटोरते हैं। अपनी इसी फितरत की बदौलत विवेक कुमार सिंह शम्मी की ओर से इस बार भी नेकी की दीवार का आयोजन किया गया। जिसके तहत इस बार भी हजारों गरीबों, असहायों व बुजुर्गों में गर्म कपड़ों, जूता आदि का वितरण किया। इनको पाकर गरीबों के चेहरे खिले नजर आए। उन्होंने इसके लिए शम्मी के इस प्रयास का साधुवाद का इजहार किया। बुजुर्गों की ओर से उन्हें आशीर्वाद दिया गया। शम्मी की पूरी टीम की ओर से इस बार भी गरीबों व असहायों की सहायता की गई, जिसकी प्रशंसा हर किसी ने की। विवेक कुमार सिंह शम्मी का मानना है कि गरीबों व असहायों की मदद करना हर एक का फर्ज है। हम सभी को अपने स्तर पर असहाय लोगों की सहायता करनी चाहिए। यही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा में वह सदैव तत्पर रहेंगे। जब भी असहाय लोग उनको आवाज देंगे तो वह निश्चित रूप से उनकी सहायता के लिए पहल करेंगे।