गाजीपुर। चोरों व डकैतों के गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। इनके पास से अवैध हथियार व नकदी रूपये भी बरामद हुए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस गिरोह में एक सोनार भी शामिल है। यह कामयाबी करंडा पुलिस व स्वाट टीम को मिली है। बरिया मोड़ के पास स्थित एक ईंट भटठे के पास खड़ी बोलेरो से आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। आरोपियों ने बताया कि दिन में गांव व चट्टियों पर स्थित दुकानों व घरों की रेकी दिन में करके रात में चोरी करते थे। ताजा प्लानिंग इनकी चोचकपुर बाजार में चोरी करने की थी। सुदूर क्षेत्रों में बोलेरो से जाकर आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान सुनील वनवासी निवासी पातेपुर थाना करीमुद्दीनपुर, सुग्रीव कुशवाहा निवासी पातेपुर थाना करीमुद्दीनपुर, सुनील कुमार जायसवाल निवासी दक्षिण टोला करीमुद्दीनपुर, छोटे लाल उर्फ छोटू वनवासी निवासी नसीरपुर थाना नोनहरा, मुन्ना गिरि निवासी हल्लीपुर थाना कासिमाबाद, सुनील वर्मा निवासी चीतनाथ सदर कोतवाली, नितेश गिरि निवासी एकवारी थाना फेफना जनपद बलिया के रूप में हुई। आरोपियों के पास 2 तमंचा, 5 जिंदा कारतूस, 2 रम्मा, 2 हथौड़ी, 2 पेचकस, 1 सिकड़ी, 85000 नकदी, 1 बोलेरो बरामद हुई।

0 Comments