वाराणसी। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीयूशन्स कैथी वाराणसी में तत्वाधान में भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के ध्वजवाहक वाहक स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ कैथी वाराणसी परिसर में माल्यार्पण जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ग़ाज़ीपुर व वाराणसी के चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. विजय यादव ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के विचार पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं। उनके विचार कल भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं। जब इस देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता चरम सीमा पर है, ऐसे दौर में स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलकर ही देश में सुख, शांति स्थापित की जा सकती है। वह प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने पूरे देश में हिन्दुत्व का झंडा बुलंद करने का काम किया था। उन्होंने कहा था कि जागो, उठो और तब तक आगे बढ़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में कृष्ण सुदामा ग्रुप इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन इं. धर्मेन्द्र यादव, बीएमएस (BAMS) के प्राचार्य ओमकार प्रसाद, कृष्ण सुदामा संस्थान के प्राचार्य बीडी यादव, पॉलीटेक्निक के प्राचार्य इं. एके श्रीवास्तव, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य रिषभ गुप्ता, श्रीकान्त यादव, नरेन्द्र, संदीप, विश्वजीत आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments