दिल्ली। यूपी के मुरादनगर श्मशान घाट हादसे के आरोपित ठेकेदार अजीत त्यागी को एक महिला ने चप्पल से पीट दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मुरादनगर हादसे के आरोपी ठेकेदार अजीत त्यागी को गिरफ्तार कर लेने के बाद पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के लिए गाजियाबाद अस्पताल लाया गया। मेडिकल जांच कराने के बाद जब अजीत त्यागी बाहर निकला तो एक महिला की ओर से उसके उपर चप्पल से कई बार प्रहार किया गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फौरन महिला को हिरासत में ले लिया। महिला का नाम पूनम बताया जा रहा है।

0 Comments