दिल्ली। यूपी के बुलंदशहर में ठाकुर ब्रांड के जूते की बिक्री का मामला प्रकाश में आया। इस प्रकरण में जूता बिक्री करने वाले दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में एक युवक सड़क किनारे दुकान लगाकर जूतों की बिक्री कर रहा था। आरोप है कि जूतों की सोल पर ठाकुर लिखा था। इसी दौरान उक्त दुकान पर युवक जूता खरीदने के लिए पहुंचा। जूते की सोल पर ठाकुर लिखा हुआ देखने पर युवक की ओर से आपत्ति जताई गई, जिसके बाद उसका दुकानदार संग विवाद हो गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।