दिल्ली। यूपी की योगी सरकार अपने सख्त फैसलों व छवि के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। इसी तरह एक और अहम निर्णय यूपी की योगी सरकार की ओर से लिया गया है। मुरादनगर की घटना के बाद योगी सरकार की ओर से निण्रय लिया गया है कि जिस प्रकार दंगाइयों से क्षतिपूर्ति तय की गई है, उसी तरह घटिया निर्माण के जिम्मेदार ठेकेदारों व इंजीनियरों से भी नुकसान की भरपाई करके पीड़ित परिवार को दी जायेगी। मुआवजा राशि वसूलने के साथ ही आरोपितों पर रासुका भी लगाया जायेगा। वहीं यूपी के प्रत्येक जनपद में टास्क फोर्स का गठन करके निर्माण कार्यों की जांच की जायेगी। टास्क फोर्स औचक रूप से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेगी। प्रत्येक बड़े प्रोजेक्ट की जांच एक बार नहीं बल्कि कुल तीन बार की जायेगी।

0 Comments