गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव के आवास पर वार्षिकोत्सव के रूप में संगत का आयोजन किया गया। जनपद के सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष पूरा होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहीं जीएल श्रीवास्तव की 10वीं पुण्यतिथि भी मनाई गई। संस्था के जिला संरक्षक शिवशंकर सिन्हा एडवोकेट व वरिष्ठ संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जीएल श्रीवास्तव हमेशा से गरीब व निर्धन लोगों का साथ दिया करते थे। वहीं जीएल श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि अगले वार्षिकोत्सव तक हम सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ना है। इस मौके पर शिव शंकर सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुनील दत्त श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, अमित श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, प्रेम शंकर श्रीवास्तव, बजेश कुमार, अनिल, हिमांशु आदि लोग मौजूद रहे।