दिल्ली। अमेरिका के कैपिटल हिल में ट्रंप समर्थकों द्वारा की गई हिंसा को लेकर कई देशों को अमेरिका के उपर निशाना साधने व मजाक उड़ाने का मौका मिल गया है। मजाक उड़ाते हुए चीनी मीडिया की ओर से इस घटनाक्रम को खूबसूरत नजारा बताया गया। जबकि रूस की ओर से इसको कमजोर पड़ती हुई डेमोक्रेसी बताया गया। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिका में हुई हिंसा को लेकर लिखा गया है कि अमेरिका में जो कुछ हुआ है, उसके ही कर्मों का फल है और उसका लोकतंत्र का बुलबुला फूट गया होगा। सोशल मीडिया के पोस्ट को शेयर करे हुए तंज कसा गया कि जब हांगकांग में विरोध प्रदर्शन हुए थे तो अमेरिका ने प्रदर्शनकारियों की साहस की प्रशंसा की थी और प्रदर्शनों को खूबसूरत नजारा कहा था। वहीं ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी कहा कि अमेरिका में जो कुछ हुआ, वो दिखाता है कि कैसे एक लोकलुभावन नेता अपने देश की गरिमा को नुकसान पहुंचा सकता है। व्यंग करते हुए कहा कि एक गलत शख्स आता है, सत्ता अपने हाथों में लेता है और पूरी दुनिया के साथ अमेरिका के रिश्ते खराब कर देता है और खुद ही अपनी हार चुन लेता है। रूस की फारने अफेयर्स कमेटी के हेड और अपर हाउ के सांसद कान्सटनटीन खुश्चेव ने कहा कि ये स्पष्ट है कि अमेरिकी लोकतंत्र लड़खड़ा रहा है और ये होना ही था और ये बस अब नीचे गिरने वाला है।

0 Comments