गाजीपुर। गैंगस्टर सुरजीत सिंह की 15 लाख 19 हजार की संपत्ति को जिला प्रशासन ने कुर्क कर दिया। इसमें उसकी कार भी शामिल है। अपराधिक कृत्य से संपत्ति अर्जित करने के कारण प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। गैंगस्टर सुरजीत सिंह शादियाबाद के यूसुफपुर का रहने वाला है। पुलिसिया दावे के अनुसार सुरजीत अपने छोटे भाई कर्मवीर सिंह उर्फ सोनू के साथ गैंग बनाकर अपराध करता था। उके खिलाफ कई थानों में अपराधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। दोनों भाई शादियाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित हैं। कार्रवाई के दौरान 3 लाख 30 हजार रूपये की कार व 11 लाख 80 हजार रूपये की एक बिस्वा जमीन को कुर्क किया गया।