गाजीपुर। खानपुर बाजार में कोआपरेटिव तिराहे पर एक ट्रक बैक करने के दौरान एक मकान में जा घुसा। जिसके कारण मकान के छज्जा सहित 10 दुकानों के सीमेंट शेड टूट गये। खरीदारी कर रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गये। मृतक की पहचान रामव्रत बिंद 60 के रूप में हुई है। जबकि फरीदहां निवासी चंद्रबली मौर्य 53, सुभाष बिंद 40, राममूरत 65, शोभनाथ 32, श्यामकुमार, फातिमा 50, विनोद मौर्य 38, सल्तू 60, शोभू बिं 25, मंगरू विश्वकर्मा 55, खुशबू 45, मुन्नीलाल बिंद के रूप में हुई है।