गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुलगाम में हुई बर्फबारी में फंसे अपने गृह जनपद के 11 युवाओं न सिर्फ वहां से निकलवाया बल्कि पैसा व रसद की जानकारी होने पर उन्हें ट्रेन से सकुशल घर भेजवाने का भी प्रबंध किया। नगर के नवाबगंज निवासी आशीष यादव, अरूण श्रीवास्तव, आकाश साहू, जय वर्मा, सागर शर्मा, अजीत, धीरज, संजय, चंदन सहित 11 लोग मां वैष्णों देवी का दर्शन करने के लिए जम्मू गये थे। यहां से दर्शन के बाद घूमने के लिए कश्मीर गये। इनकी योजना गुलमर्ग जाने की थी। सभी ने किराये की एक गाड़ी बुक की। कुलगाम पहुंचते ही अचानक बर्फबारी शुरू हो गई और हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। इस पर अरूण श्रीवास्तव ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को टवीट किया। जिसके बाद तत्काल उनकी मदद के लिए उनके पास सरकारी तंत्र पहुंचा। सभी 11 दोस्तों को सड़क पर से ले जाकर एक सरकारी गेस्ट हाउस में जगह दी गई। अगले दिन वहां के एसपी ने उनसे जानकारी हासिल की और सभी को चेक पोस्ट पार करवा दिया। रविवार को वे लोग घर आने के लिए ट्रेन में बैठ गये।