दिल्ली। इंटरनेशनल किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश से आकर नोएडा में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वाले इस गिरोह के दो लोगों को यूपी के नोएडा के थाना फेस—3 पुलिस ने दबोचा है। तीन आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है। पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हरीश चंदर ने बताया कि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रशासन शशि ने थाना फेस—3 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बांग्लादेश से आकर कुछ लोग नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक अस्पताल में अवैध रूप से किडनी का ट्रांसप्लांट करा रहे हैं। बताया कि आरोपी थाना फेस—3 क्षेत्र स्थिति एक गेस्ट हाउस में हैं। उपायुक्त के अनुसार मामले की जांच कर रही पुलिस ने बांग्लादेश के अहमद श्रीफ व बिहार निवासी बिचौलिया वाजिद हक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मोहम्मद कबीर हुसैन, सब्बीर व अब्दुल मन्नान फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अहमद शरीफ व मोहम्मद कबीर में विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी कि उसके उपर किडनी डोनेट करने का दबाव बनाया जा रहा है, ऐसे पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। गिरोह का सरगना अब्दुल मनन बांग्लादेश में बतौर ट्रवेल एजेंट कार्य करता है।

0 Comments