गाजीपुर। यदि कोई भी जनप्रतिनिधि जनता की फिक्र करता है तो यह अच्छी बात है लेकिन यह फिक्रमंदी निर्वाचित होने के बाद से ही होनी चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव करीब है तो वहीं एक विधानसभा क्षेत्र के विधायक की ओर से जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए बकायदे टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। विभिन्न समाचार—पत्रों में जारी विज्ञापन में इसका उल्लेख किया गया। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर जारी करना कोई गलत कार्य नहीं है लेकिन यही पहल शायद विधायकी के कार्यकाल के शुरुआती दौर में की गई तो हो सकता था कि इसका ज्यादा बेहतर प्रभाव आम जनमानस पर पड़ता हुआ दिखाई देता। इस समय टोल फ्री नंबर को जारी करने की कवायद को जनता के हित से ज्यादा सियासी लबादे में लपटा हुआ ज्यादा देखा जा रहा है। वैसे कुल मिलाकर यह जनता के उपर है कि आने वाले वक्त में वह क्या निर्णय लेती है और उसके उपर इस कवायद का क्या प्रभाव पड़ता है। वैसे भी आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख भी अब नजदीक ही आ रही है। जनता के निर्णय से यह स्पष्ट हो जायेगा कि कौन सा निर्णय किस हद तक सही है। फिलहाल इंतजार करना ही बेहतर होगा।

0 Comments