लखनऊ। एक हैरतंगेज मामला प्रकाश में आया है। एक खुराफाती युवक ने एक इंटर कॉलेज की छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप को ही हैक कर लिया। इसके बाद उसने छात्राओं के मोबाइल नंबर को अश्लील ग्रुप में डाल दिया। जिसके बाद छात्राओं के नंबर पर अश्लील मैसेज व कॉल की भरमार होने लगी। वहीं पुलिस ने आरोपित सौरभ सिंह के खिलाफ रपट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय के अनुसार 15 दिन पूर्व सौरभ ने एक इंटर कॉलेज की छात्राओं का व्हाट्सएप ग्रुप हैक कर लिया था। ग्रुप में 18 से 19 छात्राएं थीं। स्कूल खुलने पर वह छात्राओं का पीछा भी करता। अक्सर कॉलेज गेट पर खड़ा होकर वह छींटाकशी करता था। एक छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपित सौरभ सिंह निवासी तेलीबाग के देवीखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

0 Comments