दिल्ली। बर्ड फ्लू के दस्तक के साथ ही कई शहरों में लोग अपने खानपान में बदलाव कर दिये हैं। कोई रिस्क लेने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि मांसाहार का सेवन करने वाले लोग अब चिकन व अंडा की जगह पर मटन तथा मछली को तरजीह दे रहे हैं। नतीजतन इनके दामों उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं चिकन व अंडे के दाम लुढ़के हुए नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना वायरस के अपेक्षा बर्ड फ्लू में मृत्यु दर अधिक है। यही कारण है कि सरकार भी इसको लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं आमजन की ओर से भी जागरूकता का परिचय देते हुए फिलहाल चिकन व अंडा खाने से परहेज किया जा रहा है। लेकिन इन सबका प्रतिकूल प्रभाव पोल्ट्री फार्म व्यवसाय पर पड़ रहा है। बर्ड फ्लू की दस्तक पोल्ट्री फार्म के लिए किसी कहर से कम नहीं है।

0 Comments