अयोध्या। भगवान श्री राम व माता सीता पर अपमानजक टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के कारण धर्मनगरी में गुस्सा है। तपस्वी जी की छावनी के महंत परमहंसदास ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का सिर कलम करने के लिए 5 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की है। परमहंसदास का कहना है कि मां सीता व श्रीराम के बारे में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने जो कुछ भी कहा है, वह असहनीय है। हम रंचमात्र भी अपमान सहन नहीं कर सकते हैं। टीएमसी सांसद की ओर से मर्यादा का उल्लंघन किया गया है। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार टीएमसी सांसद ने मां काली के भक्तों का भी अपमान किया है जो पश्चिम बंगाल की अधिष्ठात्री हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी राष्ट्र विरोधी शक्तियों व विदेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं तथा बंगाल को भारत से अलग—थलग करने की साजिश रच रही है। वहीं टीएमसी सांसद का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें कल्याण बनर्जी कहते हैं कि सीता ने भगवान राम से कहा कि अच्छा हुआ मेरा हरण रावण द्वारा किया गया था न कि उसके चेलों द्वारा नहीं तो मेरा हश्र भी हाथरस जैसा होता।