वाराणसी। मांगुर मछली प्रतिबंधित है लेकिन 15 टन थाई मांगुर के बच्चे बरामद हुए। यह सफलता लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोलप्लाजा के पास से मिली। मुखबिर की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिबंधित मछली के बच्चों को बरामद किया। इस दौरान वाहन चालक समेत तीन तस्कर भी दबोच लिये गये। बाद में मत्स्य विभाग की ओर से गड्ढे में केमिकल व फिनायल डालकर नष्ट करवाया गया। मौके पर पुलिसकर्मियों के अलावा राजस्व टीम भी मौजूद रही। जिस ट्रक को पकड़ा गया है, वह पश्चिम बंगाल से हापुड़ जा रहा था। तस्करों की पहचान पश्चिम बंगाल के दीपचंद पात्र, सपन व पंजाब का ट्रक चालक रेशम सिंह के रूप में हुई है।