लखनऊ। सूबे में दो से तीन दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन तक कोहरे व सर्द हवाओं के चलने का अनुमान है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के कारण उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रहा है। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी का स्तर बढ़ा है। जिसके कारण ठंड में कमी नहीं हो रही है। लेकिन आने वाले दिनों में धूप का प्रभाव भी बढ़ेगा। प्रदेश के कई भू—भागों में बारिश भी हो सकती है।

0 Comments