लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी दल अपनी—अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहना रहे हैं। इसी कवायद के तहत सपा की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए आवेदन की तिथि में इजाफा कर दिया गया है। अब सपा के टिकट के लिए आवेदन 15 फरवरी तक किया जा सकता है। इसके पूर्व यह तिथि 26 जनवरी तक निर्धारित थी। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को फरमान जारी किया गया है कि वह जनसंपर्क करते रहे। वहीं उन्होंने दिल्ली हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कृषि कानून तुरंत रद्द करने की मांग की। वहीं उन्होंने सुनील चंद्रा स्वामी के साथ महामंडलेश्वर हिमांगी सखी गुरु मां किन्नर अखाड़ा व पशुपति अखाड़ा नेपाल स्वामी निर्विकल्पना नंदजी, स्वामी अखंडानंद जी झुंझनू, स्वामी चंद्र देवजी महाराज, महेंद्र बाबू राम स्वामी अजय योगी से मुलाकात की। संतों की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का आशीर्वाद उनको दिया।