लखनऊ। बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी व उनके परिजनों पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। जिससे उनकी परेशानियां बढ़नी तय हैं। मामला करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। लगभग 754.24 करोड़ रुपये के बैंक के फ्रॉड के मामले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। ईडी ने सीबीआइ के केस को आधार बनाकर लखनउ स्थित जोनल कार्यालय में बसपा विधायक समेत अन्य के खिलाफ प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसमें विनय शंकर व उनके परिजन, करीबी तथा कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।

0 Comments