दिल्ली। यूपी के अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान व भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 64 वर्षीय जोगेश्वर वर्मा की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उनके पुत्र की ओर से वर्तमान प्रधान के परिवार पर आरोप लगाया गया है। घटना का कारण राजनीतिक वर्चस्व को बताया जा रहा है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में वर्तमान प्रधान अंकिता सिंह के पति दान बहादुर सिंह, उनके भाई वीर बहादुर सिंह व पुत्र अखिलेश प्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से मृतक के परिवार से बातचीत की गई। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया।