दिल्ली। भारतीय डाक विभाग की ओर से 4269 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2021 है। भर्ती के तहत गुजरात पोस्टल सर्किल व कर्नाटक पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस के पदों पर भर्तियां की जायेंगी। आवेदन के लिए शैक्षणिक अर्हता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। वेकेंसी के जरिये ब्रांच पोस्टमास्टर, अस्सिटेंट ब्रांच पोस्टमास्टर व डाक सेवक पद पर भर्ती किया जाना सुनिश्चित है। अधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त करके आवेदन किया जा सकता है।

0 Comments