लखनऊ। सूबे में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए 850 केंद्र बनाये गये हैं। शुरूआती दौर में 9 लाख स्वास्थ्यकमियों को टीका लगाने की योजना है। प्रदेश स्तर पर अस्पतालों में 1500 टीकाकरण केंद्र बनाये गये हैं। टीकाकरण की जिम्मेदारी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा विभाग को दी गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जीएस नेगी के अनुसार कोरोना टीकाकरण की तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्य में राजस्व कर्मियों, नगर निगम व पुलिसकर्मियों का भी सहयोग लिया जायेगा।

0 Comments