लखनऊ। सीरियल किलर ब्रदर्स पर अब योगी सरकार की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं। सीरियल किलर ब्रदर्स सलीम, रुस्तम व सोहराब के अवैध निर्माण को ​तोड़ने की तैयारी कर ली गई है। छावनी में अवैध रूप से बनाये गये सीरियल ब्रदर्स के अवैध दो मंजिला मकान को तोड़ने के लिए बकायदे नोटिस चस्पा की गई है। साथ ही एक महिने का समय देते हुए स्पष्ट किया गया है कि खुद अवैध निर्माण न तोड़ने पर परिषद आगे की कार्रवाई करेगा। मालूम हो कि सीरियल किलर ब्रदर्स के कई गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी क्रम में छावनी के बूचर मोहाल में सीरियल ब्रदर्स के अवैध निर्माण को तोड़ने का फैसला प्रशासन की ओर से किया गया है। मौजूदा वक्त में सीरियल किलर ब्रदर्स जेल में बंद हैं।